फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCP Devender Arya quarantined himself

डीसीपी देवेंद्र आर्या सर्तकता बरतते हुए खुद हुए क्वारंटीन, पिकेट चेकिंग के दौरान आए थे एएसआई विजेंद्र के संपर्क में

Tue, 14 Apr 2020 04:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 04:41 AM IST
सार

- साथ में काम करने वाले स्टाफ को क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है

- पिकेट चेकिंग के दौरान आए थे एएसआई विजेंद्र के संपर्क में  

विज्ञापन
DCP Devender Arya quarantined himself
डीसीपी देवेंद्र आर्या - फोटो : ani

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के डीसीपी देवेन्द्र आर्या सर्तकता बतरते हुए अपने घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं। वह पिकेट चेकिंग के दौरान एएसआई विजेंद्र के संपर्क में आए थे। एएसआई विजेंद्र की कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट रविवार को आई थी। डीसीपी देवेंद्र आर्या के साथ काम करने वाला स्टाफ जो डीसीपी के संपर्क में आया था उन्हें भी क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। हालांकि डीसीपी अभी भी जिले का कामकाज देख रहे हैं।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीसीपी देवेंद्र आर्या कुछ दिन पहले रिंग रोड पर पिकेट चेकिंग के दौरान एएसआई विजेंद्र के संपर्क में आए थे। एएसआई विजेंद्र एम्स के ट्रामा सेंटर में तैनात थे। ट्रामा सेंटर  सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस में आता है जो दक्षिण पश्चिम जिले में है। विजेंद्र की तबीयत खराब होने पर आठ अप्रैल को क्वारंटीन में भेजा गया था। एएसआई विजेंद्र की कोरोना रिपोर्ट 12 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। विजेंद्र को दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डिजिटल ब्रीफिंग होने से कम लोग संपर्क में आए
लॉकडाउन होने के बाद से दिल्ली पुलिस डिजिटल ब्रीफिंग कर रही है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि डीसीपी देवेंद्र आर्या के संपर्क में भी बहुत ही कम पुलिस अफसर व पुलिसकर्मी आए होंगे। हालांकि डीसीपी देवेंद्र आर्या ने सोमवार को भी सभी थानाध्यक्षों की डिजीटल ब्रीफिंग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed