फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dc model school win cricket tournament

डीसी मॉडल स्कूल को मिली चैंपियंस ट्रॉफी

Tue, 11 Feb 2014 08:11 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Feb 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
dc model school win cricket tournament

फरीदाबाद के सेक्टर-नौ स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय टूर्नामेंट विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


8 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता का खिताब डीसी मॉडल स्कूल को मिला। जबकि उपविजेता का खिताब रावल इंटरनेशनल स्कूल ने हासिल किया था।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एसएस गोसाई, स्कूल के प्रधानाचार्य विकास गोसाई, डिवाइन क्रिकेट अकादमी के कोच राजीव यादव व डीसी मॉडल स्कूल की कोच प्रीति सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए रावल क्रिकेट अकादमी के अनुभव डागर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया। रावल के अनुभव ने 270 रन की पारी खेली थी। वही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब डीसी मॉडल के विपुल को दिया गया। वहीं आलरांउडर का खिताब रावल क्रिकेट अकादमी के नमन को दिया गया।

मोहित शर्मा ने कहा कि उपविजेता टीम को हार कर निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि उन्हें इस बात को लेकर खुश होना चाहिए कि वह दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में उन्हें जीत का प्रयास करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed