फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dazzling cities pose a threat to bats

Delhi NCR News: चमकदार शहर बने चमगादड़ों के लिए खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
भारत के चमगादड़ों की स्थिति (2024-2025) नामक रिपोर्ट को 34 शोधकर्ताओं की टीम ने किया तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। देश में चमगादड़ों की प्रजातियों को सबसे ज्यादा खतरा इंसानी गतिविधियों से है। खराब योजना के साथ हो रहा शहरी विस्तार, पर्यटन और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग इन जीवों के लिए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। भारत के चमगादड़ों की स्थिति (2024-2025) नामक इस रिपोर्ट को 34 शोधकर्ताओं की टीम ने तैयार किया है, जिसमें 27 शैक्षणिक संस्थानों का सहयोग रहा। रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई। देश में चमगादड़ों की करीब 135 प्रजातियां पाई जाती हैं। ये जीव पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये बीज फैलाने, पौधों के परागण और कीट नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा समय में देश में चमगादड़ों की सात प्रजातियां संकट में हैं, जिनमें एक गंभीर रूप से लुप्तप्राय, पांच लुप्तप्राय और एक असुरक्षित श्रेणी में शामिल है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि असल स्थिति इससे भी ज्यादा गंभीर हो सकती है, क्योंकि कई प्रजातियों के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed