फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughters had made the husband took the distance.

बेटियां हुईं तो पति ने बना लीं दूरियां

Tue, 10 Mar 2015 01:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Mar 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Daughters had made the husband took the distance.
बेटियां हुईं तो पति ने पत्नी से दूरियां बना ली। लालकुआं क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला ने पति पर यह गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


पति के इस रवैये से परेशान पत्नी अब तलाक चाहती है। महिला का कहना है कि उसके पति क ा दूसरी महिला से अफेयर भी चल रहा है।

महिला का कहना है कि वह शास्त्रीनगर में रहती थी। वह पांच भाई-बहन हैं। पैरेंटस की बीमारी के कारण 5 साल पहले मौत हो गई थी, इलाज में घर बेचना पड़ा।

आर्थिक तंगी के कारण वह नोएडा फेस 2 की एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगी। 2011 में कंपनी बस के ड्राइवर से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ, तीन महीने बाद ही कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


बस ड्राइवर सिहानीगेट क्षेत्र का रहने वाला है। महिला ने बताया कि उसका पति बेटा चाहता है, लड़कियों से नफरत करता है।

शादी के बाद पहली संतान बिटिया पैदा हुई तो वह खफा खफा रहने लगा, नौकरी छोड़ दी और कविनगर के निजी स्कूल की बस चलाने लगा।

महिला ने बताया कि वह 2014 में उसने एक और बेटी को जन्म दिया तो पति उसे छोड़कर घर से चला गया। कॉल कर वापस बुलाना चाहा तो गाली गलौज करने लगा।

महिला के मुताबिक, करीब 3 माह से वह पति से अलग किराए पर रह रही है। वह सुध लेने नहीं आया, लिहाजा पति की गंदी मानसिकता के कारण अब उससे छुटकारा चाहती है। महिला थाना एसएचओ शीला चौधरी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed