{"_id":"5c857948bdec22143b6efe4c","slug":"daughter-s-of-village-could-become-independent-by-aparajita","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता से आत्मनिर्भर बन सकेंगी गांव की बेटियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता से आत्मनिर्भर बन सकेंगी गांव की बेटियां
Mon, 11 Mar 2019 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहीं 50 से ज्यादा छात्राओं को फिजिकल और लिखित परीक्षा का अभ्यास कराया गया। अस्तौली गांव निवासी व रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर मोनिका भाटी ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्राओं को लंबी व ऊंची कूद के साथ ही दौड़ का भी अभ्यास कराया। लिखित परीक्षा में आने वाले सवालों की भी जानकारी दी गई।
कुछ छात्राओं ने कोच से भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने के बारे में जानकारी ली। मोनिका ने अपराजिता अभियान की सराहना की। साथ ही कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन
150 छात्राओं दिला चुकी हैं मुकाम
अस्तौली गांव के खेतों में दौड़ लगाकर और खुले आसमान में पेड़ के नीचे पढ़ाई कर मोनिका भाटी मंत्रालय में सेक्शन ऑडिटर बनीं। अब तक उन्होंने करीब 150 छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देकर उनका पुलिस में भर्ती होने का सपना पूरा करवा चुकी हैं। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का सिलसिला आज भी जारी है। आज भी 50 छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दे रही हैं।
विज्ञापन
