फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter-in-law stole mother-in-law jewellery then created a false story of theft

ये कैसी 'लक्ष्मियां': बहुओं ने चुराए सास के गहने, फिर रच डाली चोरी की झूठी कहानी; पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Tue, 09 Jan 2024 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 09:23 PM IST
सार

एसआई अमित कुमार की टीम ने शिकायतकर्ता के घर के पास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और पता चला कि शिकायतकर्ता के घर में कोई भी बाहरी व्यक्ति ने प्रवेश नहीं किया था और न ही कोई बाहर गया था।

विज्ञापन
Daughter-in-law stole mother-in-law jewellery then created a false story of theft
गहने चोरी (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंबेडनगर थाना इलाके में बहू राखी व रेनू को जब सास ने पहनने के लिए जूलरी नहीं दी तो दोनों ने लॉकर तोड़कर जूलरी चुरा ली। इसके बाद दोनों ने जूलरी चोरी की झूठी कहानी रच दी। मगर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) की जांच ने बहुओं की साजिश से पर्दा उठा दिया। इनके कब्जे से चुराई गई पूरी जूलरी बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दक्षिण जिले के नए पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 304, ब्लॉक-10, दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला माया शर्मा पत्नी स्वर्गीय मुरारी लाल ने दो जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उनके घर के अंदर का लॉकर 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच तोड़ दिया है। आरोपी 12 सोने की अंगूठियां, तीन सोने की चेन, दो सोने के पेंडेंट, छह सेट सोने की बालियां, एक सोने का माथे का आभूषण, एक सोने का आभूषण सेट, दो नाक की बालियां व दो सेट चांदी की पायल चुराकर ले गया है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। उपायुक्त अंकित चौहान ने एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की टीम को विशेष रूप से जांच में लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई अमित कुमार की टीम ने शिकायतकर्ता के घर के पास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और पता चला कि शिकायतकर्ता के घर में कोई भी बाहरी व्यक्ति ने प्रवेश नहीं किया था और न ही कोई बाहर गया था। ऐसे में इंस्पेक्टर उमेश यादव को परिवार के सदस्यों पर संदेह हुआ और यह पाया गया कि शिकायतकर्ता ग्राउंड फ्लोर पर रहती है और उसकी दो बहुएं उसी बिल्डिंग में पहली और दूसरी मंजिल पर अलग-अलग रहती हैं। शुरुआत में उनसे पूछताछ की गई लेकिन दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता से इनकार किया। शक होने पर कड़ाई से पूछताछ हुई तो मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed