फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter in law s hair cut and walked on road in Delhi s Sarai Rohilla

बहू से हैवानियत: ससुरालियों ने बाल काटकर सड़क पर घुमाया, अतीत में भी पति से मिले जख्म, फिर उठाया था ऐसा कदम

Sat, 13 May 2023 10:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 May 2023 10:36 PM IST
सार

महिला का बयान लेकर गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण और बाल काटने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Daughter in law s hair cut and walked on road in Delhi s Sarai Rohilla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के ससुराल वालों ने उसे बाजार से अगवा कर घर में बंधक बनाकर पीटा। बाद में उसके बाल काटकर उसे गलियों में घुमाया। इसके बाद भी आरोपियों का दिल नहीं भरा को वह महिला के लिव-इन पार्टनर के घर पहुंच गए। वहां आरोपियों ने उसके लिव-इन पार्टनर संजय को बुरी तरह पीटा। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से महिला व उसके लिव-इन पार्टनर को छुड़ाया।

विज्ञापन

बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती काया गया। पुलिस ने महिला का बयान लेकर गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण और बाल काटने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने चार आरोपी रोहित, राहुल, शिवकुमार और सपना के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ प्रताप नगर इलाके में रहती थी। आठ साल पहले इसकी शादी राजेंद्र नामक युवक से हुई थी। राजेंद्र की हरकतों से नाराज होकर महिला ने अपना घर छोड़कर दिया। वह लिव-इन में संजय नामक युवक के साथ सिंधौरा गांव में रहने लगी। ससुराल वालों ने 24 फरवरी को उसकी गुमशुदगी गुलाबी बाग थाने में करा दी।

विज्ञापन

आठ मई को ससुराल वालों ने महिला को शास्त्री नगर मार्केट में पकड़ लिया और जबरदस्ती अपने घर ले गए। वहां उसकी पिटाई करने के बाद काट दिए गए। बाद में उसका जुलूस निकालकर घुमाया गया। इसके बाद महिला के साथ उसके लिव-इन पार्टनर के पास पहुंचे। वहां उसकी भी जमकर पिटाई की गई। हमलों महिला व संजय बुरी तरह जख्मी हो गए।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का बयान लेकर पुलिस ने बुधवार को महिला के ससुराल वाले रोहित, राहुल, शिव कुमार और सपना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed