{"_id":"597e36d74f1c1b07348b498d","slug":"dancing-was-done-on-the-roof-of-the-train-death-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की छत पर डांस करना पड़ा भारी, करंट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की छत पर डांस करना पड़ा भारी, करंट लगने से हुई मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में ट्रेन की छत पर चढ़कर युवक को डांस करना भारी पड़ गया। करंट लगने से उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोहित उर्फ जितेंद्र (22) के रूप में हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद रोहित का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, रोहित परिवार के साथ गली नंबर-5, शहीद नगर, गाजियाबाद में रहता था। उसके परिवार में मां अरुणा देवी, एक भाई अर्जुन व अन्य सदस्य हैं। रोहित टेंट हाउस में नौकरी करता था। 17 जुलाई को वह अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर के समय घूमने निकला था।
इसी दौरान वह विवेक विहार इलाके ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ गया और डांस करने लगा। इस बीच अचानक वह बिजली के 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड केबल की चपेट में आ गया। हादसे में रोहित बुरी तरह झुलस गया। दोस्तों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया।