फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dancer Sahira gave Kuchipudi dance performance in Rangpravesham

Delhi: छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके... गाने पर साहिरा ने दी रंगप्रवेशम में कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति

Wed, 23 Oct 2024 11:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Oct 2024 11:29 PM IST
सार

युवा नृत्यांगना साहिरा सिंह ने रंगप्रवेशम में कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति दी। साहिरा ने दर्शकों में छोड़ी अमिट छाप। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन
Dancer Sahira gave Kuchipudi dance performance in Rangpravesham
कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके। बात अघम कह दीन्हीं रे मोसे नैना मिलाइके...'। बुधवार की हल्की ठंडी शाम और पीछे से गूंजता मध्यम गीत और मंच पर नृत्यांगना साहिरा सिंह, जिनकी कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ ऐसा दृश्य मंडी हाउस के कमानी सभागार में रंगप्रवेशम के आयोजन में देखने को मिला।

विज्ञापन




कुचिपुड़ी नृत्य पर आधारित कार्यक्रम में साहिरा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसकी शुरुआत गणपति वंदन के साथ हुई। इस दौरान पीछे से कलाकारों ने कर्नाटक गायन किया और मंच पर साहिरा हाथ जोड़े हुए प्रवेश करती दिखीं। आगे सभागार में मौजूद लोग उनके हुनर से रूबरू हुए और नृत्यांगना अपनी प्रस्तुति से धीरे-धीरे सभी का मन मोहने में कामयाब रहीं। उन्होंने अपने नृत्य से गणेश की स्तुति की। इसके बाद दशावतार में उन्होंने भगवान विष्णु के दस अवतारों को अपने नृत्य में पिरोया। इनमें मत्स्य, राम, बलराम सहित विभिन्न अवतार शामिल रहे। वह गीतों के साथ ताल पर ताल मिलाती नजर आईं। 
विज्ञापन


मानों नृत्यांगना अपने नृत्य में खो गईं हों। उनके नृत्य का जादू पूरे सभागार में इस कदर चढ़ कि लोग प्रस्तुति के अंत तक अपनी निगाहें मंच पर ही गढ़ाए रहे। माहौल और भी दिलचस्प तब हुआ, जब अमीर खुसरो के लोकप्रिय गीत छाप तिलक सब चीनी और तरंगम पर उन्होंने प्रस्तुति दी। इसमें तरंगम एक अनूठा नृत्य प्रदर्शन रहा, जहां पर उन्होंने प्लेट के ऊपर नृत्य किया। यह इतना आकर्षक रहा कि इसके समापन पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। साथ ही, उनके हुनर को सलामी भी दी। गुरु डॉ. राजा राधा रेड्डी और गुरु कौशल्या रेड्डी के निर्देशन में साहिरा ने अपनी प्रतिभा का जादू मंच पर बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने की शिरकत
इस दौरान कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने हंसते हुए बताया कि उनके पहले शिक्षक हम ही रहे हैं। हालांकि, डॉ. राजा राधा रेड्डी के साहिरा के जीवन में आ जाने से ही यह मुकाम उन्हें हासिल हुआ है। गुरु राजा रेड्डी ने उनके हाव-भाव और कथा वृतांत व शैली की तारीफ की। जबकि गुरु कौशल्या ने बताया कि तरंगम के लिए साहिरा अभ्यास नहीं कर पाई थीं, लेकिन मंचन के दौरान उन्होंने इसे नजर नहीं आने दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व सांसद केसी त्यागी समेत कई वरिष्ठ नेता व मंत्री शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed