फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dadri: akhlak's daughter was urging mob not to kill my father

दादरी हत्या : इकलाख की बेटी पूछ रही एक ही सवाल

Thu, 01 Oct 2015 04:28 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
Dadri: akhlak's daughter was urging mob not to kill my father

इकलाख की बेटी रोते-रोते पिता की हत्या करने वालों से बस एक ही सवाल पूछ रही थी। वह बार कह रही थी, ‘कोई यह तो बताए कि आखिर मेरे अब्बू को मौत के घाट क्यों उतार दिया।

विज्ञापन


मगर वहां उसके सवाल का जवाब देने वाला कोई नहीं था। परिवार के लोग भी यहीं कह रहे थे कि अब उनका क्या होगा। इकलाख स्वयं तो अधिक पढ़े हुए नहीं थे लेकिन उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन


बड़ा बेटा सरताज एयरफोर्स में ईएमसी पोस्ट पर है जबकि छोटा बेटा दानिश भी ग्रेजुएशन के बाद एसएससी की तैयारी कर रहा है। दानिश को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका बुधवार को सिर का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में चोट लगने पर हड्डी टूट गई थी। ऑपरेशन करके टूटी हड्डी को बाहर निकाल दिया गया है। कैलाश अस्पताल के सीनियर मैनेजर बीबी जोशी का कहना है कि दानिश की हालत नाजुक है।

सोमवार आधी रात को उसे कैलाश अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद से इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. वरुण भार्गव की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर इन्हें बचाने के लिए पूरी कोशिशों में लगे हुए हैं।

राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव से भी बात करेगा आयोग

Dadri: akhlak's daughter was urging mob not to kill my father

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने दादरी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। आयोग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट मिलने के बाद इस बारे में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी बात की जाएगी। आयोग के सदस्य प्रवीण दवार ने बताया कि आयोग के चेयरमैन ने जिले के डीएम से बात कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।

एनसीएम की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में इस घटना पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में अपराधियों को बख्शा नहीं जा सकता। वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने केस को लेकर कुछ चिंताएं जाहिर की हैं।

इस पर आयोग ने कहा है कि वह अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर कड़ी निगाह रखे हुए है। पूनावाला ने याचिका दायर कर आग्रह किया था कि आयोग एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी के आदेश दे।

परिजनों को दस लाख रुपये देने की घोषणा

Dadri: akhlak's daughter was urging mob not to kill my father

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। दानिश और मंगलवार को हुए बवाल में गोली लगने से घायल राहुल यादव के इलाज का खर्च भी सरकार ही वहन करेगी।

जिला प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है, लेकिन किसी हिंसा और अनहोनी की आशंका में बुधवार को छह मुस्लिम परिवारों ने घर पर ताला लगा गांव छोड़ दिया है।

इकलाख के परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दस लाख रुपये देने की घोषणा की है। ग्रामीणों के हमले में घायल बेटा दानिश फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed