{"_id":"597764544f1c1bfc688b4985","slug":"dabangas-beat-sarpanch-to-protest-against-deleting-tile","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल उखाड़ने का विरोध किया तो दबंगों ने सरपंच को इस तरह पीटा कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल उखाड़ने का विरोध किया तो दबंगों ने सरपंच को इस तरह पीटा कि...
ब्यूरो/ अमर उजाला, नूंह
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह के पुन्हाना में गांव डूडौली में दबंगों द्वारा रास्ते से इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़कर ले जाने का विरोध करना सरपंच को महंगा पड़ गया। दबंगों ने दलित सरपंच की जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने हवाई फायरिंग करते हुए सरपंच को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित सरपंच ने बिछौर थाने में शिकायत दी। वहीं, घटना के चार दिन बाद भी थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर सरपंच ने सीएम विंडो के जरिये मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
गांव डूडौली के दलित सरपंच दौलत राम ने बताया कि उसने गांव के अकातिया नंगला में टाइलों से रास्ते का निर्माण करवाया गया था। मजदूरों से सूचना मिली कि गांव के रफीक, इमाम खां अपने साथियों के साथ रास्ते से करीब 500 टाइल उखाड़कर ले गए हैं। जब वह कुछ मजूदरों को साथ लेकर टाइलों को वापस लाने रफीक और इमाम खां के घर पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
सरपंच दौलत राम का कहना है कि उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए 21 जुलाई को बिछौर थाने में शिकायत दे दी थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस से संरक्षण मिलने की वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जांच अधिकारी?
जांच अधिकारी श्याम ने बताया कि सरपंच और दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई जाएगी।