फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   D company terror in delhi

दिल्ली में 'डी कंपनी' का आतंक

Thu, 27 Nov 2014 01:07 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
D company terror in delhi

हैलो मैं डी कंपनी से बोल रहा हूं, जान की सलामती चाहता है तो दो करोड़ का इंतजाम कर ले...। जी हां, शालीमार बाग में कुछ इसी अंदाज में पेट्रोल पंप व स्कूल मालिक से रंगदारी मांगी गई।

विज्ञापन


रुपये न देने पर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित भवेश यादव (27) की शिकायत पर उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि कॉल मध्य जिला के पहाड़गंज इलाके से की गई। पुलिस लोकेशन के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भवेश यादव परिवार के साथ शालीमार बाग में रहता है। इसका आजादपुर में एचपी पेट्रोल पंप है। भवेश के पिता राजेश यादव सोेनीपत हरियाणा में बलवंत ग्लोबल के नाम से वहां पर स्कूल व कॉलेज चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में एक करोड़ रुपये मांगे थे

D company terror in delhi

19 नवंबर को भवेश के पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को दाउद इब्राहिम की डी कंपनी का भाई बताते हुए भवेश को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने एक करोड़ रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। भवेश ने सिरफिरा समझकर कॉल काट दी।

इसके बाद लगातार आरोपी कॉल करता रहा। भवेश ने जैसे ही दोबारा फोन उठाया आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए फोन काटने के लिए भवेश को धमकाया। बदमाश ने धमकाते हुए अब दो करोड़ का इंतजाम करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर भवेश के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

फौरन भवेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कॉल की लोकेशन की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने पहाड़गंज इलाके से उसे धमकी भरी कॉल की। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त एन ज्ञान संबंदन ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुलिस आरोपी को दबोच लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed