दिल्ली सहित कई राज्यों में करवट ले सकता है मौसम, 24 घंटे के अंदर आंधी-तूफान की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर चक्रवाती हवाओं की आशंका जताई है। इससे एक बार फिर दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू कश्मीर से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर से स्थानांतरित हो रहा है।
जिससे असम सहित पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक चक्रवाती हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने शनिवार शाम अपनी रिपोर्ट जारी कर बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों में कम दबाव बना हुआ है। इसका असर मध्य भारत के कुछ राज्यों में कायम है।
बदलेगा का मौसम
यही कारण है कि उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूर्वी विदर्भ तक के कुछ इलाकों में तूफान की आशंका बनी हुई है।
इसका असर उत्तरी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के अंदर तूफान या तेज हवाओं का अनुमान लगाया जा रहा है।