फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyclone Biparjoy Railways on alert mode regarding Cyclone Biparjoy

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर अलर्ट मोड पर रेलवे, कई इलाकों में रोकी गई ट्रेनों की आवाजाही

Wed, 14 Jun 2023 04:11 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Jun 2023 04:11 AM IST
सार

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की गंभीरता को देखते हुए अन्य विभागों के साथ ही रेलवे भी अलर्ट मोड में है। इस चक्रवात के बृहस्पतिवार तक गंभीर रूप लेने और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्रों में तट से टकराने की संभावना है।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy Railways on alert mode regarding Cyclone Biparjoy
चक्रवात बिपरजॉय - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की गंभीरता को देखते हुए अन्य विभागों के साथ ही रेलवे भी अलर्ट मोड में है। इस चक्रवात के बृहस्पतिवार तक गंभीर रूप लेने और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्रों में तट से टकराने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा समेत अन्य राज्यों में इस तूफान का असर दिख सकता है। इसे लेकर रेलवे ने तमाम तरह की कवायद की है। रेलवे बोर्ड से इसकी मॉनीटरिंग वॉर रूम से की जा रही है तो पश्चिमी रेलवे ने अधिकारियों को सचेत करने के साथ एडवाइजरी जारी की है। इस चक्रवात की वजह से ट्रेनों की अवाजाही पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को 100 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई जिसमें 69 ट्रेन निरस्त भी कर दी गई है। इसके अलावा बुधवार व बृहस्पतिवार को भी 150 से अधिक ट्रेन प्रभावित होगी।

विज्ञापन

 


 

पश्चिम रेलवे ने गुजरात में ''बिपरजॉय'' चक्रवात के मद्देनज़र सतर्कतावश चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियाती उपाय के रूप में कुछ ट्रेनों को निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त पश्चिम रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन संभावित क्षेत्रों के ट्रेन यात्रियों के लिए कई संरक्षा और सुरक्षा सावधानियां भी बरती जा रही हैं। ट्रेनों के निरसत होने पर रिफंड भी निममों के अनुसार किया जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों से रेल मंत्री खुद अवगत हुए

चक्रवाती तूफान के खतरे का अंदेशा देखते हुए रेलवे बोर्ड में बैठकों का दौर भी चल रहा है। मंगलवार को खुद रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव रेलवे बोर्ड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिए। वॉर रूम पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। ट्रेनों के संचालन पर नजर रखने के साथ प्रोटोकॉल पर खास ध्यान देने को कहा। उधर, चक्रवाती तूफान के चपेट में आने वाले सभी संबंधित जोन, मंडल और स्टेशनों पर तैनात अधिकारियों को हर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

वॉर रूप से रखी जा रही है नजर

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए रेलवे हाई अलर्ट मोड में है। रेल भवन में स्थित वॉर रूम से इसपर नजर रखी जा रही है। एलईडी स्क्रीन पर सेटेलाइट से मिल रहे संकेत पर पल-पल अधिकारी आंख गड़ाए हुए है। विशेषज्ञों की टीम हर उस गतिविधि पर नजर रख रही है जिससे नुकसान पहुंच सकता है। पश्चिमी रेलवे जोन को निर्देशित किया जा रहा है। गंभीर चक्रवाती तूफान को देखते हुए दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में ट्रेनों के संचालन के साथ यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे।

हर स्थिति में चुनौतियों से निपटने की तैयारी

हर चुनौती से निपटने की तैयारी रेलवे बोर्ड कर रहा है। जोनल रेलवे मुख्यालयों में आपदा प्रबंधन कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। भावनगर, राजकोष्ट, अहमदाबाद और गांधीधाम में रेल मंडल मुख्यालयों पर आपातकालीन नियंत्रण कक्षों का संचालन किया जा रहा है। कई स्थानों पर हवा की गति की निगरानी की जा रही है। 60 किमी प्रति घंटे से अधिक हवा की स्पीड होने पर ट्रेनों को नियंत्रित करने या रोकने के निर्देश तत्काल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे ने स्टेशनों पर एनीमोमीटर लगाया है। 


 

हर घंटे के आधार पर हवा की गति की रीडिंग इस मशीन से ली जा रही है। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अुनसार मौसम विभाग के वेबसाइट पर चक्रवात से संबंधित जानकारी की लगातार निगरानी की जा रही है। आपातकालीन निकासी के लिए डीजल इंजन की तैनाती की गई है। अतिरिक्त कोच की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। डबल स्टैक कंटेनरों आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए राहत ट्रेन को अलर्ट मोड में रखा गया है। सुरक्षा प्रोटोकॉल से जुड़े लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की काउंसलिंग लगातार की जा रही है। चालक दल को स्टैंड बाय में रखने के साथ उनके रनिंग रूम में भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्टेशन मास्टर व टीटीई को निर्देश दिया गया है कि ट्रेनों में आसानी से हवा के गुजरने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखे। फुटप्लेट का गहन निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।

 

ट्रेनों की चाल थमीं, प्रभावित इलाकों में ट्रेनों की आवाजाही पर रोक

इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन पूर्ण रूप से निरस्त की गई है तो कई को आंशिक रूप से। ट्रेन संख्या 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज कच्छ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 09415 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम स्पेशल। 15 जून को ट्रेन संख्या 14312 भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस पालनपुर से चलेगी ना कि भुज से। 14 जून को ट्रेन संख्या 14322 भुज- बरेली पालनपुर स्टेशन से संचालित होगी। 14 जून को ट्रेन संख्या 12477 हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस राजकोर्ट से संचालित होगी।


 

इसके अलावा कई ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट की गई। यानी गंतव्य से पहले ही इसे रोक दिया जाएगा और वहीं से वापस किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 19567 तूतीकोरिन-ओखा एक्सप्रेस अहमदाबाद तक चलेगी तो ट्रेन संख्या 09526 नाहरलागुन-ओखा स्पेशल राजकोट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसी तरह 19574 जयपुर-ओखा एक्सप्रेस, 22945 मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल राजकोट में शॉर्ट टर्मिनेट हो रही है। 


 

22906 शालीमार-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर में, 20819 पुरी-ओखा एक्सप्रेस अहमदाबाद में, ट्रेन संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस अहमदाबाद में, ट्रेन संख्या 16334 तिरुवनंतपुरम-वेरावल एक्सप्रेस अहमदाबाद में, ट्रेन संख्या 19217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11466 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19201 सिकंदराबाद-पोरबंदर एक्सप्रेस राजकोट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर में टर्मिनेट की जाएगी।

ट्रेन संख्या 20909 कोचुवेली-पोरबंदर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर एक्सप्रेस राजकोट तक ही चेलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस पालनपुर में, ट्रेन संख्या 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11092 पुणे-भुज एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12950 संतरागाछी-पोरबंदर कविगुरु एक्सप्रेस अहमदाबाद में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस विरमगाम में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस राजकोट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 

 

ट्रेन संख्या 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हापा एक्सप्रेस राजकोट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 20927 पालनपुर-भुज एक्सप्रेस गांधीधाम में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसके अलावा 15 जून को ट्रेन संख्या 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस राजकोट से चलेगी। 14 जून को ट्रेन संख्या 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस अहमदाबाद से चलेगी। 15 जून को ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस पालनपुर से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed