फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cybersecurity and mental health will now also be key components of safety in schools

Delhi NCR News: अब स्कूलों में साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य भी होंगे सुरक्षा का अहम हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
एलजी ने नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट लॉन्च किया, ये होगा दिल्ली में स्कूल सुरक्षा का नया मॉडल
विज्ञापन

एलजी ने कहा-नियमित ऑडिट, मॉक ड्रिल और तकनीक आधारित निगरानी होगी जरूरी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में स्कूल सुरक्षा अब केवल मजबूत भवन, अग्निशमन व्यवस्था व आपदा बचाव तक सीमित नहीं रहेगी। साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, परिवहन सुरक्षा व आपदा निपटान की तैयारी को भी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट लॉन्च करते हुए यह बात कही।
पीएचडी हाउस में आयोजित नेशनल समिट ऑन सेफ स्कूल्स लीडरशिप 2026 को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि सुरक्षित माहौल के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ स्कूल सुरक्षा का दायरा बढ़ा है। साइबर खतरों से बचाव, विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षित परिवहन और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी है।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि यह टूलकिट स्कूलों को घटना के बाद प्रतिक्रिया देने की संस्कृति से बाहर निकालकर पहले से तैयारी व रोकथाम की व्यवस्था विकसित करने में मदद करेगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से नियमित सुरक्षा ऑडिट, आपातकालीन योजना, मॉक ड्रिल, प्रशिक्षित स्टाफ व स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। एलजी ने अपने दादा शहीद सरदार तेजा सिंह समुंदरी को भी याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed