फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber fraud with an elderly person in Delhi he said phone suddenly got switched off rupees withdrawn from hi

'नहीं आया मेरे पास OTP': अचानक बंद हुआ फोन, जब ऑन किया तो नहीं हुआ यकीन; बैंक खाते से लाखों रुपये निकले

Sat, 30 Nov 2024 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Nov 2024 09:32 PM IST
सार

पीड़ित की पहचान सतीश चंद्र (71) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ शालीमार बाग इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली परिवहन निगम में स्टोर कीपर के पद से सेवानिवृत हैं। 

विज्ञापन
Cyber fraud with an elderly person in Delhi he said phone suddenly got switched off rupees withdrawn from hi
बुजुर्ग से ठगी - फोटो : freepik

विस्तार

शालीमार बाग इलाके में दिल्ली परिवहन निगम से सेवानिवृत कर्मचारी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उनका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया। काफी देर बाद जब उन्होंने उसे ऑन किया तो पता चला कि उनके बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच कर जालसाजों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

पीड़ित की पहचान सतीश चंद्र (71) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ शालीमार बाग इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली परिवहन निगम में स्टोर कीपर के पद से सेवानिवृत हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। उन्होंने मोबाइल को चालू करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। उसके बाद वह टीवी पर हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधान सभा के चुनाव परिणाम संबंधि समाचार देखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को उन्होंने एक बार फिर मोबाइल को चालू करने की कोशिश की। मोबाइल चालू हो गया। मोबाइल के चालू होते ही उनके मोबाइल पर दनादन पांच छह मैसेज आए। सभी मैसेज बैंक से आए थे। मैसेज देखने पर पता चला कि उनके बैंक खाते से छह बार में चार लाख रुपये निकले गए हैं। 

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पैसे निकाले जाने को लेकर उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया। उनके बैंक खाते से ऑनलाइन पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत की। पोर्टल से उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल को शिकायत मिली। उसके बाद साइबर सेल के कर्मियों ने पीड़ित के बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस तकनीकी जांच कर जालसाजों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस उन बैंक खातों का पता लगा रही है, जिसमें पीड़ित के पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed