{"_id":"68b78e8f02326ad4d405dce5","slug":"cyber-crime-woman-duped-of-rs-44-lakh-by-threatening-to-fund-terror-attack-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: आतंकी हमले में फंडिंग और ड्रग तस्करी का डर दिखाकर महिला से ठगे 44 लाख, 23 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: आतंकी हमले में फंडिंग और ड्रग तस्करी का डर दिखाकर महिला से ठगे 44 लाख, 23 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
Wed, 03 Sep 2025 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
Cyber crime
- फोटो : Freepik
साइबर जालसाजों ने पहलगाम आतंकी हमले में फंडिंग और ड्रग्स तस्करी में शामिल बताकर एक बुजुर्ग महिला को 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 44 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने अनैतिक गतिविधियों में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होने का डर दिखाया था। बुजुर्ग महिला बीमा कंपनी से सेवानिवृत हैं। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर 41 निवासी 76 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह बीमा कंपनी के निदेशक के रूप में काम करती थीं। अभी वह घर में अकेली रहती हैं। उनके पास 18 जुलाई को नेहा नाम की एक युवती का फोन आया। उसने खुद को एयरटेल की कर्मचारी बताया। उसने महिला से कहा कि आपके नाम से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मुंबई में जुआ व ब्लैकमेलिंग में हो रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पीडि़ता के पास कथित मुंबई क्राइम ब्रांच से एसीपी संजय सिंह ने कॉल की। उसने महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट होने की जानकारी दी और कहा कि आपके नाम पार मुंबई में चार बैंक खाते हैं। इन खातों से हवाला, ड्रग्स तस्करी से लेकर पहलगाम हमले के आतंकवादियों को फंडिंग करने की जानकारी है।
विज्ञापन