{"_id":"570cac504f1c1b46614a6acb","slug":"cyber-city-is-ready-for-chhoti-chhath-poojan","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी में छोटी छठ पूजन के लिए पूर्वांचल समाज तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी में छोटी छठ पूजन के लिए पूर्वांचल समाज तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में छोटी छठ पूजा के लिए पूर्वांचल समाज की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को लोगों ने बिना लहसुन-प्याज के भोजन किया। मंगलवार से खरना व्रत आरंभ हो रहा है। इस दिन भक्त मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ से बनी खीर बना कर खाएंगे। इसके बाद वह लगातार 36 घंटे व्रत पर रहेंगे।
विज्ञापन
गुडग़ांव में छोटी छठ पूजा का आयोजन देवीलाल नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर स्थित ब्रह्म सरोवर में किया जाएगा। छोटी छठ पूजा का कार्यक्रम 14 अप्रैल को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य जल देने के साथ समाप्त होगा।
विज्ञापन
र्वांचल समाज के राजेश पटेल का कहना है कि सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोगों में काफी उत्साह है। गुडग़ांव में पूर्वांचल समाज के लोगों की संख्या छह लाख से अधिक है। 13 अप्रैल की शाम हजारों भक्त डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देंगे।
विज्ञापन
देवीलाल नगर के अलावा भोड़सी मारुति कुंज में छोटी छठ पूजा का कार्यक्रम है। देवीलाल नगर के कार्यक्रम का आयोजन न्यू जनकल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। मारुति कुंज में आयोजन की तैयारी पटेल विकास मंच की ओर से कराया जा रहा है।
पूर्वांचल समाज द्वारा भक्तों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए हेल्पलाइन नंबर 9953770030 और 8287770050 जारी किया गया है। पहला मोबाइल नंबर बीएन लाल के पास और दूसरा राजेश पटेल के पास होगा।
वहीं शहरी क्षेत्र से बाहर के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पहला हेल्पलाइन नंबर 8901127775 है जो वीके सिंह के पास होगा। दूसरा हेल्पलाइन नंबर 9718102102 विपिन जयसवाल के पास रहेगा।