फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber cell police in ghaziabad arrested accused who cheated by selling pubg tools

Loot on Pubg: पबजी के टूल बेचने के नाम पर 100 बच्चों से की ठगी, इंस्टाग्राम पर सजा रखी थी दुकान, ऐसे बनाता था शिकार

Thu, 19 May 2022 08:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 May 2022 08:56 PM IST
सार

साइबर सेल पुलिस ने मूल से बरेली के रहने वाले ठगी के मास्टरमाइंड एमए पास युवक को गिरफ्तार किया है। ठग ने इंस्टाग्राम पर ठगी का जाल फैला रखा था। आरोपी पबजी गेम के टूल (औजार) बेचने के नाम पर 100 बच्चों से 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी इन टूल की मदद से गेम का हर लेवल (स्तर) आसानी से पार करने का लालच देता था।

विज्ञापन
Cyber cell police in ghaziabad arrested accused who cheated by selling pubg tools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद में साइबर सेल पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो पबजी गेम के टूल ( औजार ) बेचने के नाम पर 100 बच्चों से 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। दो साल पहले खुद साइबर ठगी का शिकार हुए इस एमए पास शातिर ठग विशांत बाबू उर्फ ईलू ( 25) ने इंस्टाग्राम पर आर्यन खत्री के नाम से पेज बनाकर टूल की दुकान सजा रखी थी। दावा करता था कि इन टूल की मदद से गेम का हर लेवल (स्तर) आसानी से पार हो सकता है। ऑनलाइन गेम के दीवाने जो बच्चे इसके झांसे में फंस जाते और उनसे रकम ऐंठ लेता था।

विज्ञापन

ठग बाराबंकी में बैठकर बच्चों को लेता था झांसे में
ईलू मूल रूप से बरेली के आंवला के मोहल्ला फूटा दरवाजा का रहने वाला है। दो साल से बाराबंकी के कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। वह अकेला ही बच्चों के साथ ठगी का यह खेल कर रहा था। गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहने वाले एक बच्चे के साथ 2.76 लाख की ठगी होने पर यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। साइबर सेल ने जांच शुरु की तो पता चला कि ईलू और भी बच्चों को ठग चुका है। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि ईलू से  पौने दो लाख कीमत की सोने की चेन, तीन मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड और दो डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। उसके खातों की डिटेल से पता चला है कि वह दो साल से ठगी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने बच्चे से मांगे 800 रुपये, ले लिए 2.76 लाख
नेहरु नगर के जिस बच्चे के साथ ठगी की उसे पबजी का अगला लेवल पार करने के लिए खास बंदूक देने का झांसा दिया। इंस्टाग्राम पर इसका फोटो देख बच्चे ने ऑर्डर दे दिया। कीमत 800 रुपये लिखी थी। ठग ईलू ने कहा, पेमेंट के लिए पापा के डेबिट कार्ड का फोटो खींचकर भेज दो। इसके बाद फोन नंबर भी ले लिया और खाते से 2.76 लाख रुपये निकाल लिए। अन्य बच्चों से भी इसी तरह ठगी की है।

विज्ञापन

ठगी की रकम से करता था मौज-मस्ती
पुलिस ने बताया कि ईलू ने ठगी की रकम से ही सोने की चेन खरीदी। वह ब्रांडेड कपड़े, घड़ी भी खरीद चुका है। ठगी से जो रकम मिलती उसे मौज मस्ती पर खर्च करता। परिवार को बता रखा था कि उसकी बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी लग गई है।

ठगी का शिकार होने पर बना ठग
पुलिस पूछताछ में ईलू ने बताया कि वह खुद भी पबजी, टेंपल रन और बैटल गेम खेलता था। उसे औजार बेचने के नाम पर किसी ने उससे 200 रुपये की ठगी कर ली। इसी से उसे आइडिया मिल गया। उसने इंस्टाग्राम पर वेबपेज बनाया, उस पर टूल सजाए और बेचने के नाम पर ठगी करने लगा। बच्चों से कहता था कि पेमेंट बहुत आसान है, बस पापा के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का फोटो व्हाट्सएप पर भेजना है। इसमें जितने पैसे होते उतने निकाल लेता।

आरोपी ईलू इतना शातिर था कि बच्चों से उनके पापा का मोबाइल नंबर भी ले लेता था। खाते से रकम निकालने के बाद अपना नंबर ब्लॉक कर देता था। नए शिकार के लिए नया मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता था। गेम खेलने का पता चल जाने के डर से ज्यादातर बच्चे माता-पिता को बताते ही नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed