{"_id":"00ae79cfee2d25ce7d2403d77f60c6bc","slug":"cultural-event-starts-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हर शाम होंगे कल्चरल प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हर शाम होंगे कल्चरल प्रोग्राम
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के स्थापना दिवस समारोह के तहत 22 से 28 जनवरी तक सिटी पार्क में सांय 6:30 बजे से 8:30 बजे तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रागनी के समय और तारीख में भी बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राधिकरण कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। 22 जनवरी को सांय चार बजे चेयरमैन रमा रमण द्वारा समारोह का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
शाम को सिटी पार्क में 6:30 बजे से डांस आफ इंडिया कार्यक्रम होगा। 23 को कव्वाली का कार्यक्रम होगा। 24 को ब्रज की फूलों की होली होगी।
25 को लाइव बैंड कार्यक्रम और 26 को जय हो म्यूजिकल कार्यक्रम होगा। 27 को कवि सम्मेलन और 28 को राजस्थान धमाल। इसके अलावा कुछ कार्यक्रमों के समय में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
25 जनवरी को दोपहर दो बजे यूथ फेस्टिवल होगा। रागनी का समय 27 जनवरी को सुबह 11 से चार बजे तक कर दिया गया है।