{"_id":"5b62825f4f1c1bb37b8b5c9e","slug":"crypto-currency-racket-flourish-from-delhi-to-dubai-two-accused-arrested-from-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से दुबई तक फैला था क्रिप्टो करेंसी का जाल, दो आरोपी गाजियाबाद से हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से दुबई तक फैला था क्रिप्टो करेंसी का जाल, दो आरोपी गाजियाबाद से हुए गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करीब 100 करोड़ की ठगी करने वाले दो लोगों को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक साझेदार फरार है। पुलिस के मुताबिक इनका जाल दिल्ली से दुबई तक फैला था। रिप्पल फ्यूचर कॉइन नाम की कंपनी चलाने वाले दोनों आरोपी निवेश बढ़ाने के लिए दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और दुबई में भी प्रजेंटेशन देने गए थे। वेबसाइट से जुड़े 1800 लोगों की जांच की जा रही है। ठगी के खुलासे के बाद रिप्पल फ्यूचर कॉइन डॉट कॉम वेबसाइट बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आकाश तोमर ने प्रेसवार्ता में बताया कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों की करोड़ों रुपये की रकम हड़पने वाले साहिबाबाद के राजेंद्र नगर निवासी गौरव अनेजा और मुंबई के नैलसन लोबो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी 250 दिन में रकम तीन गुना करने और ऑनलाइन निवेश की गई रकम पर रोजाना ब्याज देने का झांसा देते थे। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ही वह 30 से 40 लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। एसपी सिटी ने बताया कि उनके संपर्क में अब तक 50 से ज्यादा पीड़ित आ चुके हैं। आरोपियों पर राजस्थान के करवर थाने में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन