फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cruelity with tenants daughter, rape with old and

किराएदार की बड़ी बेटी से किया रेप, छोटी का जलाया गुप्तांग

Sat, 12 Sep 2015 10:08 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
cruelity with tenants daughter, rape with old and

महाराजपुर गांव में चरस-गांजा पीने के आदी युवक ने किराएदार की दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी की। उसने आठ साल की बच्ची से रेप किया और उसकी तीन साल की बहन के गुप्तांग को सिगरेट से दाग दिया।

विज्ञापन


दोनों बहनों को दिल्ली के हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले में पहले तो समझौता करा दिया। बाद में अस्पताल में रेप की पुष्टि की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रेप, पोक्सो एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म

cruelity with tenants daughter, rape with old and

पिता ने बताया कि वह महाराजपुर की अंबेडकर मार्केट स्थित मकान में किराए पर पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी साइट-4 की ही एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करती हैं। बुधवार सुबह दंपति दोनों बेटियों को कमरे पर छोड़ मकान मालकिन को बताकर काम पर गए थे।

दोपहर करीब दो बजे मकान मालिक का बेटा सतेंद्र (25) किसी काम से छत पर गया और उनके कमरे में आठ साल की बड़ी बेटी से रेप किया। पास ही सो रही तीन साल की छोटी बेटी के गुप्तांगों को सिगरेट से दागा।

इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चला गया। देर शाम जब माता-पिता घर लौटे तो दोनों बच्चियां रो रही थीं। दोनों की तबियत भी खराब थी। बड़ी बेटी ने माता-पिता को सारी बात बताई, जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी।

नशा करने के चलते नहीं हो रही थी शादी

cruelity with tenants daughter, rape with old and
पुलिस के अनुसार दसवीं पास करने के बाद सतेंद्र को नशे की बुरी लत लग गई थी। इसके बाद से उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। नशा करने के चलते ही उसकी शादी नहीं हो रही थी।

पुलिस के अनुसार सतेंद्र का छोटा भाई एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वही घर चलाता है। कुछ दिन तक सतेंद्र ने सिलाई का काम भी किया। मगर नशे के चलते वह भी बंद हो गया।

पुलिस ने करा दिया था समझौता, बनाया था दबाव
पुलिस की भूमिका इस मामले में बेहद लापरवाही वाली रही है। लोगों ने बताया कि मामले का खुलासा होने पर आरोपी सतेंद्र के पिता ने पीड़िता के पिता से माफी मांगी और बेटे की पिटाई की थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही।
विज्ञापन

पुलिस को शक, काफी दिनों से कर रहा था दरिंदगी

cruelity with tenants daughter, rape with old and

पुलिस के अनुसार, बच्चियां काफी डरी हुई हैं। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने सिर्फ बुधवार को दरिंदगी की या वह पहले से दोनों को शिकार बना रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 20 दिन पहले बच्चियों की मां ने फैक्ट्री में नौकरी ज्वाइन की थी। इसके बाद वह रोज बेटियों को मकान मालकिन के भरोसे छोड़कर जाती थी।

'नशे में हुई गलती, मुझे माफ कर दो'
दरिंदगी करने वाले आरोपी का नशा उतरा तो वह माफी मांगते हुए पुलिस के आगे गिड़गिड़ाने लगा। कहने लगा ‘नशे में हो गई गलती, मुझे माफ कर दो।’ शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी सतेंद्र को महाराजपुर स्थित घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। एसआई शावेज खान ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहा सतेंद्र घर के आसपास ही छिपता हुआ फिर रहा था।

सतेंद्र ने बताया कि वह छत पर नशा करने गया था। नीचे उतरते समय कमरा खुला देखा तो वह अंदर घुस गया। नशे में उसने कुकृत्य को अंजाम दिया। सतेंद्र ने बताया कि उसने बच्चियों के साथ जो किया उसके लिए वह बेहद शर्मिंदा है। उसने पुलिस से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed