{"_id":"f844fbbb03b0191e28ba8b0876ddf9c0","slug":"crpf-camp-opposed-to-social-organization-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कैंप बनाने के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कैंप बनाने के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 18 Oct 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार मेवात जिला के बीचोंबीच कस्बा पिनगवां की करीब ढाई सौ एकड जमीन पर सीआरपीएफ कैंप बनाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
सरकार के इस फैंसले का मेवात जिला के सभी सामाजिक संगठन मिलकर सरकार के इस फैंसले का विरोध करेगें। आगामी रूप रेखा बनाने के लिये मेवात जिला के सभी सामाजिक संगठनों की नगीना में 24 अक्तुबर को सुबह 9 बजे एक बैठक बुलाई गई है।
बैठक बुलाने के लिये किसान नेता मोलाना रफीक खान की अगुवाई में पांच सदस्य ऑल संगठन समंवय समिति का गठन किया गया है।
शुक्रवार की देर शाम नगीना के आईटीआई परिषर मे हुई बेठक में मेवात विकास सभा हमारा अधिकार मोर्चा, कारवां और मेरा स्वर्णिम हिंद सामाजिक संगठनों के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर मेवात विकास सभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी रमजान चौधरी, फजरूदीन बेसर, अबदुल बहाब ने बताया कि मेवात के लोगो की डिमांड पर पिनगवां ग्राम पंचायत की करीब 280 एकड जमीन में यूनिवसिर्टटी बनाने के लिये सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा था वहीं इंडरी ग्राम पंचायत ने गांव की पंचायत भूमि पर सीआरपीएफ कैंप बनाने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
अब हरियाणा सरकार उल्ट कर रही है, पिगनवां में सीआरपीएफ कैंप खोलना चहाती है जो आबादी के बीचों बीच है ये गलत है, इसे मेवात के संगठन किसी भी कीमत पर बरदास्त नहीं करेगें आगामी रूप रेखा तैयार करने के लिये 24 अक्तुबर को नगीना में जिले के सभी सामाजिक संगठनों की एक बैठक बुलाई है।