{"_id":"69d12188e1f63475fb026de7","slug":"crowds-gathered-at-the-maati-9-purvanchal-festival-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-130872-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: माटी-9 पूर्वांचल महोत्सव में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: माटी-9 पूर्वांचल महोत्सव में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के गांधी दर्शन परिसर (राजघाट) में शनिवार को माटी-9 पूर्वांचल महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्वांचल की संस्कृति, कला, साहित्य और पारंपरिक व्यंजन देखने को मिले। महोत्सव में दयाल रवि शंकर राय, फैज किदवई, पी. के. सिंह, वंदना सिंह और राजेश सिंह को माटी सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। इनमें मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राम बहादुर राय, राजीव राय, कपिल मिश्रा और जगदम्बिका पाल शामिल रहे। कार्यक्रम में दिलीप पांडेय, कलीम कैसर और नर कंकाल ने अपनी कविताओं से माहौल को रोमांचक बना दिया। वहीं, भोजपुरी कॉमेडी प्ले ने भी दर्शकों को खूब हंसाया।