{"_id":"69a1bff7a07ae6e6d60d902b","slug":"crowds-gathered-at-ddus-fest-police-controlled-them-students-allege-lathicharge-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125939-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीडीयू के फेस्ट में पहुंची भीड़, पुलिस ने किया नियंत्रित, छात्र बोले-लाठीचार्ज हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीडीयू के फेस्ट में पहुंची भीड़, पुलिस ने किया नियंत्रित, छात्र बोले-लाठीचार्ज हुई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में इन दिनों वार्षिक फेस्ट चल रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के वार्षिक फेस्ट के दूसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र पहुंच गए। ये कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेजों के छात्र भी थे। भीड़ नियंत्रित नही होने के कारण पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। इस कारण भगदड़ की स्थिति भी बनी। छात्रों का आरोप है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कारण से कई छात्रों को चोटें आई।
पुलिस के अनुसार फेस्ट के लिए काफी संख्या में छात्र पहुंच गए। जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। छात्र संगठन एबीवीपी ने कहा कि कि कॉलेज में चल रहे वार्षिक फेस्ट के दौरान प्रवेश द्वार पर समुचित व्यवस्था न होने के कारण भगदड़ की स्थिति हुई। जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करने करने के लिए समुचित व्यवस्था का अभाव दिखा जिसके बाद पुलिस के लाठीचार्ज से कई छात्रों को गंभीर चोटें आयी है। एबीवीपी ने पुलिस प्रशासन से इस घटना को संज्ञान में लेते हुए लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर उपयुक्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से आगामी समय में होने वाले फेस्ट में भीड़ प्रबंधन की समुचित योजना, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास के सुव्यवस्थित प्रबंध तथा आपातकालीन नियंत्रण तंत्र की पूर्ण व्यवस्था को सुनिचित किये जाने की मांग की।
एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के सांस्कृतिक और शैक्षणिक उत्सव पर छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत निंदनीय है। ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति स्वाभाविक है। ऐसे में आने वाले फेस्ट में प्रवेश और निकास द्वारों की संख्या बढ़ाकर छात्रों को सुनियोजित ढंग से प्रवेश दिया जा सकता है, प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि बिना पहचान पत्र के किसी का प्रवेश न हो साथ ही आपात स्थिति से निपटने होती एम्बुलेंस और अग्निशमन विभाग के वाहन हो ताकि कोई हताहत न हो।