फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowd was outside the shop police filed a case against five in delhi

दुकान के बाहर लगी थी भीड़, पुलिस ने पांच पर किया मामला दर्ज

Sun, 19 Apr 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Crowd was outside the shop police filed a case against five in delhi
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

खजूरी खास इलाके की श्रीराम कालोनी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी दुकानदार अब्दुल मजीद, तनवीर आलम, तैमूर, रफीस और रशीद हैं। इनमें से एक तनवीर सिविल डिफेंस का वॉलंटियर है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम अब्दुल मजीद की परचून की दुकान के बाहर काफी भीड़ थी। तनवीर दुकान के बाहर खड़ा होकर एक ग्राहक से झगड़ा कर रहा था। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ भाग गई। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान के बाहर करीब 20 लोग सोशन डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए जमा हुए थे। पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट के पास घूमती युवती पर रिपोर्ट
विवेक विहार इलाके में गोविंद खंड के पास हॉटस्पॉट एरिया में 26 साल की प्रीति भंडारी घूमती हुई मिली। पुलिस के पूछने पर वह वहां घूमने का कारण नहीं बता पाई। पुलिस ने प्रीति के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सिपाही भूपेंद्र शुक्रवार रात गश्त करता हुआ गोविंद खंड की मुख्य सड़क पर पहुंचा तो युवती घूमती हुई मिली। पुलिस ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार में 8 लोग मामला दर्ज
सीमापुरी इलाके में पुलिस ने कार सवार आठ लोगों को धर दबोचा। ये सभी एक ही कार में सवार थे। पुलिस ने इनके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। कार के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। शनिवार सुबह पुलिस की टीम अप्सरा बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से एक कार ने दिल्ली की सीमा में प्रवेेश किया। पुलिस ने चालक श्रीपाल से कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद इतने सारे लोगों को कार में दिल्ली लाने की वजह भी वह नहीं बता पाया। सीमापुरी थाना पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed