फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowd of beneficiaries flocks to Antyodaya Parivar Utthan Mela people receive benefits of schemes

Delhi NCR News: अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में उमड़ी लाभार्थियों की भीड़, 3,097 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में रविवार को पात्र परिवारों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और लाभ प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया। प्रशासन के अनुसार 19 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से कुल 3,097 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया गया, जबकि 1,314 लोगों का पंजीकरण किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उनका पंजीकरण और मार्गदर्शन किया गया। लाभार्थियों की सुविधा के लिए विशेष काउंसलिंग डेस्क स्थापित किए गए, जहां उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर यह बताया गया कि वे किन-किन योजनाओं के लिए पात्र हैं और उन्हें किस प्रकार लाभ मिल सकता है।


उन्होंने बताया कि मेले में सबसे अधिक रुचि पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रति देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की। लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर ही व्यवस्थाओं का विस्तार किया। शुरुआत में लगाए गए दो स्वागत काउंटर और 10 काउंसलिंग डेस्क की संख्या बढ़ाकर 13 काउंसलिंग डेस्क कर दी गई। इसके अलावा पशुपालन विभाग के स्टॉल पर अतिरिक्त टीमें तैनात की गईं। सीपीएलओ सहित अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई ताकि लोगों को बिना किसी परेशानी के त्वरित सेवाएं मिल सकें। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि पात्रता मानदंड पूरे करने वाले सभी नागरिकों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और जिला प्रशासन इसी लक्ष्य के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने पात्र परिवारों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन

फोटो: मेले में लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण करती अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article