फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowd levels remained normal at Anand Vihar Bus Terminal, while pressure increased on the Metro

Delhi NCR News: आनंद विहार बस अड्डे पर सामान्य रही भीड़, मेट्रो में बढ़ा दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
- यूपी और उत्तराखंड जाने वाली कई बसें आधी खाली रवाना हुईं।
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। रक्षाबंधन और ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी के चलते पिछले दो दिनों तक आनंद विहार बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बाद शुक्रवार को स्थिति कुछ सामान्य नजर आई। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाली बसों में पिछले दो दिनों की तरह धक्कामुक्की नहीं दिखी। जहां पहले यात्री बसों में चढ़ने के लिए खिड़कियों तक से अंदर घुसते नजर आए थे, वहीं शुक्रवार को कई बसें आधी खाली ही रवाना होती दिखाई दीं।

हालांकि, कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की संख्या आज भी काफी रही। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में जाने वाले यात्रियों के कारण आनंद विहार क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन पर दबाव बना रहा। इसका असर दिल्ली मेट्रो पर भी दिखाई दिया। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। स्टेशन पर टिकट लेने के लिए सैकड़ों यात्री कतार में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed