फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crores cheated in the name of installing a car in Five Star Hotel

फाइल स्टार होटल में कार लगवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी

Mon, 26 Aug 2019 08:14 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 08:14 PM IST
सार

  • 50 लोगों की 100 लग्जरी गाड़ियां बेचने वाला गिरफ्तार
  • पूछताछ में कबूली 200 गाड़ियां बेचने की बात
  • मुंबई भागने की फिराक में था आरोपी
  • पुलिस कार खरीदने वालों का पता लगा रही है

विज्ञापन
Crores cheated in the name of installing a car in Five Star Hotel
Arrest

विस्तार

पांच सितारा होटलों और नामी कंपनियों में लग्जरी गाड़ियां किराए पर लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले करोड़पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के मैनपुरी निवासी सूरज (24) ने फर्जी टूर एंड ट्रैवल कंपनी खोलकर लोगों से नई लग्जरी कारें खरीदवाईं और अपने यहां रख लीं। 
विज्ञापन


इन कारों के एवज में हर महीने मोटा किराया देने की बात कही गई। कुछ माह कारों का किराया दिया भी गया। भरोसा जीतने के बाद सूरज ने और ज्यादा लोगों की कारें अपने यहां लगवाई। बाद में 100 से अधिक लग्जरी कारों को बेचकर वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, उसने 200 से अधिक गाड़ियां बेचने की बात कबूल की है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा की एसटीएफ ने पांच करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले सूरज को गिरफ्तार कर उसके पास से दो लाख रुपये कैश और आठ लाख कीमत के जेवर बरामद किए हैं। वह मुंबई भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के उपायुक्त डॉ. जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि 14 अगस्त को गांधी नगर निवासी अजय कुमार ठाकुर ने अपने और रिश्तेदारों से 50 लग्जरी कारों की ठगी की शिकायत गांधी नगर थाने में दी थी। अजय ने बताया कि टूर एंड ट्रैवल कंपनी चलाने वाले सूरज सिंह ने उनकी कार पांच सितारा होटल में लगवाकर हर माह मोटी रकम देने का वादा किया था। 

उन्होंने अपनी 12 कारें वहां लगवा दीं। अजय के कहने पर उसके रिश्तेदारों ने भी अपनी 38 कारें लगवा दीं। सूरज ने सभी कारों के बदले कुछ माह किराया दिया और फिर बंद कर दिया। बाद में वह रातों-रात फरार हो गया। स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा ने छानबीन शुरू की।

एसटीएफ के एसीपी पंकज सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, एसआई अशोक कुमार की टीम ने पीड़ित से पूछताछ के बाद सीसीटीवी कैमरे और एटीएम की फुटेज की जांच की। इसके बाद मनाली, सुंदर नगर, अंबाला, आगरा, वृंदावन आदि स्थानों पर छापे मारे गए। 

एक सूचना के आधार पर आनंद विहार आए सूरज को पुलिस ने दबोच लिया। वह मुंबई फरार होने की फिराक में था। उसके पास से दो लाख रुपये नकद और आठ लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए।
 

पूछताछ में कबूली 200 गाड़ियां बेचने की बात

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भले ऑन रिकॉर्ड सूरज के 100 गाड़ियां ठगकर बेचने की जानकारी मिली है, लेकिन उसने पूछताछ में कबूल लिया है कि वह 200 से अधिक गाड़ियों की ठगी कर उनको बेच चुका है। उसने लोगों को मर्सिडीज, फॉरच्यूनर, एंडेवर, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां पांच सितारा होटल में लगवाने के नाम पर खरीदवाईं। 

कुछ माह गाड़ियों का किराया देने के बाद उसने फर्जी हस्ताक्षर कर इन सभी को दूसरे लोगों को बढ़िया कीमत पर बेच दिया। वह अब तक पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कारें बेच चुका है। पुलिस कार खरीदने वालों का पता लगा रही है।

साहिबाबाद में खोली थी टूर एंड ट्रेवल कंपनी

मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले सूरज ने अपने बड़े भाई सचिन और दो अन्य लोगों बिलाल व महबूब के साथ मिलकर साहिबाबाद में एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी खोली। सभी ने लोगों से ठगी की योजना बनाई। 

आरोपियों ने लोगों से कहा कि वह उनकी कारों को पांच सितारा होटल के अलावा अच्छी कंपनियों में किराए पर लगवा देंगे। लोगों से महंगी लग्जरी कारें खरीदने के लिए कहा गया। लोगों ने इनको नई कारें खरीदकर दे दीं। बाद में इन सभी कारों को बेचकर रकम हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed