फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks uprooted SBI ATM full of money in Delhi s Ranhola

Delhi: 37.79 लाख रुपयों से भरे एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर ले गए बदमाश, आरोपियों की तलाश जारी

Sun, 11 Dec 2022 11:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Dec 2022 11:40 PM IST
सार

कानूनी सलाहकार गौरव बैसला ने बताया कि उनकी कंपनी एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने और देखभाल का काम करती है। देर रात 3:35 बजे कोटला विहार स्थित एटीएम मशीन अचानक बंद हो गया था। जांच करने पर पता चला कि बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं।

विज्ञापन
Crooks uprooted SBI ATM full of money in Delhi s Ranhola
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रणहौला के कोटला विहार में शनिवार देर रात बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम उखाड़कर ले गए। एटीएम में 37.79 लाख रुपये थे। एटीएम में रुपये डालने वाली हिताची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कानूनी सलाहकार गौरव बैसला ने बताया कि उनकी कंपनी एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने और देखभाल का काम करती है। देर रात 3:35 बजे कोटला विहार स्थित एटीएम मशीन अचानक बंद हो गया था। जांच करने पर पता चला कि बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं।
विज्ञापन


नौ दिसंबर की रात सिक्योर वैल्यू कंपनी के कस्टोडियन ने एटीएम में 30 लाख रुपये डाले थे। 9.30 लाख रुपये पहले से मौजूद थे। 39.3 लाख रुपये में से ग्राहकों ने 1.51 लाख रुपये निकाले थे। घटना के समय एटीएम में 37.79 लाख रुपये थे। घटना वाले दिन एटीएम का गार्ड काम पर नहीं आया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed