{"_id":"b0167b098ced0c69af4b0145fb15690f","slug":"crooks-made-mortgage-to-mother-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस बदमाश ने मां-बेटी को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस बदमाश ने मां-बेटी को बनाया बंधक
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली के सालारपुर गांव में बाइक सवार बदमाश ने हथियार के बल पर घर में घुसकर मां-बेटी को बंधक बनाया और सोने की चेन लूट ले गया। पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
सालारपुर निवासी बलराज नागर का घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। रविवार दोपहर को उनके घर पर उनकी पत्नी मंजू और बेटी ही थी। दोपहर में बलराम के बारे में पूछताछ करने के नाम पर एक युवक आया और उसने कहा कि घर के मुखिया से काम है।
विज्ञापन
जब मंजू व उनकी बेटी ने दरवाजा खोला तो बदमाश ने तमंचा तान दिया और मां-बेटी को बंधक बनाकर सोने की चेन लूटकर ले गया। घटना की जानकारी बलराज नागर को मिली तो वह घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दनकौर कोतवाली में लूट की तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन