एक हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद बाजार में एक हजार के नकली नोट खपा रहे युवक को क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक हजार के 16 नकली नोट बरामद हुए।
आरोपी को यह नोट दिल्ली की जहांगीरपुरी झुग्गी बस्ती में रहने वाले किसी व्यक्ति ने दिए थे। पुलिस उस युवक की भी तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच के एएसआई संजय कुमार के मुताबिक बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मुखबिर ने जानकारी दी कि फतेहपुर चंदीला में किराए पर रहने वाला एक युवक बाजार में नकली नोट खपाने के लिए फ्रेंड्स कॉलोनी मार्केट, रेलवे पुल के पास घूम रहा है।
मुखबिर को साथ लेकर पहुंची थी पुलिस
इस पर वह टीम के साथ मुखबिर को लेकर बाजार पहुंचे। एक म्यूजिक शॉप पर खड़े युवक की ओर इशारा किया। इस पर जाकर उस युवक की तलाशी ली गई। उसकी पैंट की जेब से एक हजार के 15 नोट निकले, रिजर्व बैंक की ओर से असली नोट की पहचान के लिए बताए गए चिन्ह और प्रतीक जांचे गए तो नोटों में गड़बडिय़ां मिलीं।
म्यूजिक शॉप वाले ने बताया कि युवक ने उससे दो सीडी खरीदीं इसके लिए उसे भी एक हजार का नोट दिया था, कीमत काट कर उसने बाकी रुपये वापस किए। पुलिस ने वह नोट भी कब्जे में लिया। हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम पप्पू पटेल निवासी गांव हरदी जिला मुजफ्फरपुर, बिहार बताया।
जांच में सभी नोट नकली पाए गए। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर रहे पल्ला चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि मजदूरी का काम करने वाले पप्पू से जानकारी मिली है कि यह नोट उसे दिल्ली की जहांगीरपुरी झुग्गी में रहने वाले एक युवक से मिले थे। उस युवक की भी तलाश की जा रही है।