{"_id":"6741caf9f73f0295aa03f946","slug":"criminal-who-killed-constable-in-delhi-was-arrested-by-police-in-an-encounter-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सिपाही की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी ने पेट व छाती पर चाकू चाकू से किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सिपाही की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी ने पेट व छाती पर चाकू चाकू से किया था हमला
Sat, 23 Nov 2024 06:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:00 PM IST
सार
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कांस्टेबल की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक ने शुक्रवार की रात सिपाही किरण पाल चाकू मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
मृतक सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कांस्टेबल की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से गोदकर की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक ने शुक्रवार की रात सिपाही किरण पाल चाकू मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किरणपाल शनिवार तड़के गोविंदपुरी की गली नंबर-13 में पड़े मिले। उनके पेट व छाती पर चाकू मारने के निशान थे। दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिपाही वर्दी में था और सरकारी मोटरसाइकिल भी पास में पड़ी मिली। दिल्ली में वर्दी में सिपाही की हत्या का इस तरह का मामला पहली बार सामने आया।
विज्ञापन