{"_id":"5b35f4ca4f1c1b5d748b76fe","slug":"criminal-case-file-against-congress-leader-ghulam-nabi-azad-soz-for-seditious-statement-against-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और सोज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज, सेना पर दिया था बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और सोज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज, सेना पर दिया था बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज के खिलाफ दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार को आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार पटियाला हाउस कोर्ट में वरिष्ठ वकील शशि भूषण ने दोनों कांग्रेसी नेताओं पर भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शिकायत दर्ज करायी है।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज ने भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि सेना के ऑपरेशन में आतंकियों से ज्यादा मारे जाते हैं आम नागरिक। उन्होंने पुलवामा का उदाहरण भी दिया था।
आजाद और सैफुद्दीन के इस तरह के बयान के बाद भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। रविशंकर प्रसाद ने तो प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाई थी।

Criminal complaint filed against Congress senior leaders Ghulam Nabi Azad and Saifuddin Soz in Delhi's Patiala House Court for making 'seditious statements against Indian Army'.
— ANI (@ANI) June 29, 2018