फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal Ankit Maan arrested in encounter, opened fire on police

Delhi NCR News: मुठभेड़ में बदमाश अंकित मान गिरफ्तार, पुलिस पर चलाईं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल व कारतूस बरामद
विज्ञापन

- आरोपी राजेश बवाना का दामाद है अंकित मान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बदमाश अंकित मान को दरियापुर पुलिया,मुनक नहर रोड, बवाना, दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, तीन कारतूस थे और एक बाइक बरामद की गई है। बदमाश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली और हथियार/आबकारी अधिनियम आदि के नौ मामलों में शामिल रहा है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि टीम ने दरियापुर पुलिया मुनक नहर रोड, बवाना, दिल्ली के पास घेराबंदी की। बदमाश मान सुबह लगभग 5:30 आता ददिखा। जब उसे रोका तो वह भागने लगा और एक ऑटोमैटिक पिस्टल से पुलिस टीम पर चार राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने तीन राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली आरोपी के दाहिने घुटने में लगी। आरोपी ने जो गोलियां चलाईं उनमें से दो गोलियां हवलदार अमित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव बाजितपुर ठकरान, थाना बवाना दिल्ली निवासी अंकित मान (28 साल) ने 10वीं कक्षा तक ब्रह्म शक्ति स्कूल, खरखौदा, सोनीपत से पढ़ाई की। उसके बाद वह राजेश बवाना के गैंग में शामिल हो गया। आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर में डकैती, हत्या, जबरन वसूली और हथियारों से संबंधित अपराधों में शामिल था। वह राजेश बवाना का दामाद है।
विज्ञापन

जेल में बंद है राजेश बवाना
वर्तमान में राजेश बवाना तिहाड़ जेल में बंद है और उसकी अनुपस्थिति में आरोपी गैंग की गतिविधियों को चला रहा था और मैनेज कर रहा था। उसने पूठ खुर्द गांव के अजय डबास की भी हत्या की थी, जो हिमांशु भाऊ के सहयोगी विक्की उर्फ हुड्डल का भाई था। विक्की उर्फ हुड्डल विदेश से हिमांशु भाऊ गैंग की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed