{"_id":"11d5a36a29e529f9199ef5f33457ed98","slug":"zonal-manager-pnb-retired-home-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी के रिटायर्ड जोनल मैनेजर के घर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी के रिटायर्ड जोनल मैनेजर के घर चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयानंदनगर ई- ब्लाक में रविवार को दिन दहाड़े चोरों ने पीएनबी के रिटायर्ड जोनल मैनेजर वेद व्यास के घर में चोरी की। सर्विस लेन का गेट तोड़कर मकान में घुसे चोर करीब आठ लाख के जेवर और 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस बाबत सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वेद व्यास ने बताया कि वे आर्य समाज सभा में मंत्री हैं। दयानंदनगर ई ब्लाक में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार के साथ नोएडा बेटी के घर एक कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे घर लौटे तो दंग रह गए। मकान के ताले टूटे थे। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर घर में रखे 35 हजार रुपये और करीब 8 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि घर के पीछे सर्विस लेन है। चोर इस सर्विस लेन से घर के पीछे वाला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।