{"_id":"5aae590e4f1c1bb1758b60fd","slug":"youth-shot-dead-when-stopped-to-drink-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना किया तो, बेटे की गोली मार कर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मना किया तो, बेटे की गोली मार कर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली थाना इलाके में शराब पीने के लिए मना करना दो बिल्डरों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने शुक्रवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे छत्तरपुर एन्क्लेव इलाका थर्रा उठा। गोलियां तीन युवकों को लगीं।
विज्ञापन
इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। पुलिस ने एक आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व पीड़ित पक्ष सभी फतेहपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में छत्तरपुर एन्क्लेव में रहते हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदीप गुप्ता व आशीष कोचर छत्तरपुर इलाके के माने हुए बिल्डर हैं। दोनों शुक्रवार रात रास्ते में गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जयदेव व राकेश वहां पहुंचे और रास्ते में शराब पीने से मना किया। इस पर संदीप व आशीष आग-बबूला हो गए।
विज्ञापन
तभी राकेश का बेटा सुमित व परिवार के नितिन और सन्नी पहुंच गए। उस समय दोनों बिल्डर वहां से चले गए। कुछ देर बाद संदीप व आशीष पिस्टल लेकर दुबारा आए। हवा में दो राउंड फायरिंग करने के बाद उन्होंने सुमित, नितिन व सन्नी को गोली मार दी।
तीनों को एम्स में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। गोली उसकी छाती में लगकर अंदर ही रह गई थी। गोली नितिन के सिर को छूकर निकली, जबकि सन्नी के हाथ में लगी है। आरोपी बिल्डर संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। आशीष की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दबिश चल रही है। सुमित मलखान सिंह का पोता था। उनके नाम पर छत्तरपुर इलाके में मलखान सिंह मार्ग है।