{"_id":"83528431d75906b9d7677addd7c8e743","slug":"youth-died-by-falling-from-terrace","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने गया था छत पर, सुबह सड़क पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने गया था छत पर, सुबह सड़क पर मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा की पल्ला पावर हाउस कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर मौत का मामला सामने आया है। युवक घर की तीसरी मंजिल पर सोने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय प्रमोद पासवान पल्ला पावर हाउस कॉलोनी में अशोक के मकान में किराये पर अकेला रहता था। वह मूल रूप से बिहार के जिला मधुबनी के गांव जफरा का निवासी था। प्रमोद यहां पर एक व्यक्ति के टैंट हाउस में कैटरिंग का काम करता था।
विज्ञापन
प्रमोद के गांव के एक युवक अनिल ने बताया गया कि वह मंगलवार रात करीब 11 बजे खाना खा कर कमरे पर आया था। आधे घंटे बाद तीसरी मंजिल की छत पर सोने चला गया। लेकिन सुबह करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति ने प्रमोद को घर के नीचे सड़क पर लहूलुहान पड़ा देखा, उसके सिर में गभीर चोट थी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों को सूचित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक नीचे गिरने के कारण प्रमोद के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस गिरने से हुई मौत का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।