{"_id":"583832d24f1c1b042a13b166","slug":"youth-committed-suicide-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 26 Nov 2016 07:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के चौड़ा गांव में एक युवक ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार पौने बारह बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलत:कानपुर देहात निवासी उमाशंकर का परिवार नोएडा के चौड़ा गांव में मकान बनाकर काफी समय से रहता है। उनका छोटा बेटा राहुल कटियार नशे का आदी था और नशे के लिए उसने कुछ कर्ज भी ले रखा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर थे और बातचीत कर रहे थे। पौने 12 बजे वह अपने परिवार के लोगों के बीच से उठकर अपने कमरे में गया और पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
राहुल के बडे़ भाई विक्र म को कुछ अंदेशा हुआ तो वह पीछे-पीछे ही कमरे की ओर गया। मगर कमरा अंदर से बंद था और उसने विंडो से कमरे में देखा तो राहुल पंखे से लटका हुआ था। मगर जब तक देर हो चुकी थी।
रोते-बिलखते हुए विक्रम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।