फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth cheated by giving a hoax to the dollar

डॉलर देने का झांसा देकर युवक से 3.50 लाख की ठगी

Wed, 12 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Jul 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
youth cheated by giving a hoax to the dollar
fraud

मेरी चाची का मालिक मर गया है, उसके गद्दे से 20-20 डॉलर के बहुत सारे नोट निकले हैं, जी हां शातिर ठगों ने कुछ इसी अंदाज में एक युवक को लाखों रुपये का चूना लगाकर डॉलर के बदले रद्दी की गड्डी थमा दी। पीड़ित को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन


आरोपी पीड़ित शोभन सिंह (31) से 3.50 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

   
पुलिस के मुताबिक शोभन सिंह दक्षिणपुरी इलाके में रहता है। यह एक कारोबारी की कार चलाता है। 22 जून को शोभन अपने मालिक को लेकर किसी काम से नेहरू प्लेस आया था। यहां उसे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम लक्ष्मी नगर निवासी समीर बताया। आरोपी ने उसे 20 डॉलर का नोट दिखाते हुए कहा क्या यह नोट चल पाएगा क्या। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभन ने डॉलर देखकर उससे कहा कि वह पूछकर बताएगा कि नोट चलेगा या नहीं। शोभन ने नोट उससे लेकर उसका व अपना नंबर आदान-प्रदान कर लिया। एक सप्ताह बाद समीर ने कॉल कर शोभन से अपने नोट के पैसे ले लिया। समीर ने एमएस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शोभन की मुलाकात रवि नामक दोस्त से करवाई      

रवि ने उसे बताया कि उसकी चाची का मालिक मर गया है, मालिक के गद्दे में ऐसे बहुत नोट मिले हैं। वह उसे ऐसे (20 डॉलर) वाले एक हजार नोट छह लाख में दे सकता है। इसके लिए उसे 3.50 लाख रुपये पहले देना होंगे। शोभन ने सारी बात अपने भाई संजय को बताई। रुपयों का इंतजाम कर दोनों बताई हुई जगह राजीव गांधी अस्पताल के मेन गेट पर पहुंच गए। वहां शोभन ने समीर को कॉल किया तो उसने कहा कि वह बाहर है नोट लेकर रवि व एक अन्य युवक आएगा। 


कुछ देर बाद रवि एक थैले में डॉलर के बंडल लेकर वहां पहुंचा। थैला शोभन के हाथ में थमाकर रवि व उसका साथी 3.50 लाख रुपये लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। पीड़ितों ने जब थैला खोलकर देखा तो उसमें ऊपर एक 20 डॉलर का नोट लगा था, बाकी नीचे रद्दी लगी थी। शोभन को ठगी का अहसास हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed