{"_id":"59a6c0424f1c1b0e278b4878","slug":"youth-brutally-killed-in-delhi-investigation-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकपोस्ट के पास युवक की गला रेतकर हत्या, पत्थर से कुचला सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकपोस्ट के पास युवक की गला रेतकर हत्या, पत्थर से कुचला सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
delhi murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में पुलिस चेकपोस्ट के पास एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने युवक के चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी पहचान भी मिटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त चंद्रभान (35) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह चंद्रभान का शव घर से कुछ दूर खेतों में पड़ा मिला। शव के पास से एक जोड़ी चप्पल व गमछा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
रणहौला थाना पुलिस ने चंद्रभान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से एटा, यूपी का रहने वाला चंद्रभान अपने चाचा चंद्रपाल व दो भाई समित व अन्य साथ रणहौला इलाके में किराए के कमरे में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं जो एटा में ही रहते हैं। चाचा व तीनों भाई रणहौला में ही एक जींस बनाने की फैक्टरी में नौकरी करते थे।
मंगलवार रात को चंद्रभान ने अपने भाई सुमित के साथ खाना खाया। इसके बाद सुमित छत पर सोने चला गया। वहीं चाचा चंद्रपाल कमरे में सो गया। चंद्रभान कमरे के बाहर सो गया। सुबह 6.00 बजे चंद्रपाल सोकर उठा तो उसने देखा कि सामने खेत में लोगों की भीड़ जमा थी।
खेत में चंद्रभान का शव पड़ा हुआ था। उसका गला रेतने के अलावा उसके चेहरे को भी पत्थर से कुचला हुआ था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मंगलवार रात को चंद्रभान किसके साथ था। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर रही है।