{"_id":"dc46ddd559c94e32d6617a13a39d6830","slug":"youngman-rapes-a-minor-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली की छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली की छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जीटीबी एंक्लेव में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद अब कल्याणपुरी में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बच्ची के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अमित (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिस्किट दिलाने के बहाने बच्ची से रेप
विज्ञापन
कल्याणपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक छह साल की मासूम अपने परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है।
वह पहली कक्षा की छात्रा है। रविवार शाम को वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले अमित ने उसे खेलने के बहाने अपने कमरे पर बुला लिया। आरोपी ने बच्ची के दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: वाचमैन ने नाबालिग को कमरे में बुलाकर की रेप की कोशिश
मासूम रोती हुई बाहर आई और उसने अपनी नानी को सारी बात बताई। शोर मचाने पर लोगों ने अमित को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दूसरी ओर मासूम को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि बाद में उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।