{"_id":"2be010b93aeb0388e11d3ed54735d4fa","slug":"youngman-murders-his-father-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की चाकू गोदकर हत्या, मां को किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की चाकू गोदकर हत्या, मां को किया जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Sep 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वरूप नगर में रविवार रात कहासुनी होने पर एक युवक ने चाकू से गोदकर अपने पिता गोपाल तिवारी (46) की हत्या कर दी जबकि बीचबचाव करने आई मां दुर्गेश नंदिनी को घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी विजेंद्र (19) को इलाके से ही गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मूलत: भागलपुर (बिहार) निवासी गोपाल तिवारी पत्नी और छह बच्चों के साथ स्वरूप नगर में रहता था। वह इलाके में अंडे की रेहड़ी लगाता था। इसमें बड़ा बेटा रविंद्र मदद करता था। रविवार रात करीब 10 बजे गोपाल का छोटा बेटा विजेंद्र (19) घर पहुंचा।
विज्ञापन
मां ने उससे सोमवार को बिजली का बिल जमा कराने को कहा। आनाकानी करने पर विजेंद्र और गोपाल में कहासुनी हो गई। इस बीच विजेंद्र ने गोपाल के सीने में चाकू से कई वार किए। बीचबचाव करने आई मां को भी आरोपी चाकू मारकर भाग गया। रविंद्र ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गेश को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अक्सर होती थी कहासुनी
आरोपी विजेंद्र कोई काम नहीं करता है। इसकी वजह से पिता से अक्सर कहासुनी होती थी। पिता उसे काम करने के लिए कहते थे लेकिन वह खाली घूमता रहता था। विजेंद्र के साथ पिता के मनमुटाव की एक वजह उसका प्रेम विवाह करना भी है।
आरोपी ने मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह किया है और वह नौ माह की गर्भवती है। गोपाल विजेंद्र को कामकाज करने के लिए कहता था, जिससे वह परेशान हो गया था।