फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man shot himself for wife's departure in faridabad

पत्नी की विदाई के लिए रचा गोलीकांड

Fri, 27 Dec 2013 11:19 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 27 Dec 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
young man shot himself for wife's departure in faridabad

फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में कार सवार युवक पर गोली चलाकर घायल किए जाने के मामले में आरोपी बनाए गए ससुर व साले को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पुलिस की जांच में मामला झूठा पाया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने अपने ससुर व साले को फंसाने के लिए दोस्त से अपने ऊपर गोली चलवाई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि गांव अनंगपुर में रहने वाले आरुणी उर्फ सोनू ने थाना सूरजकुंड पुलिस को बताया था कि 16 अगस्त को वह सेक्टर-21डी से कार में सवार होकर अपने गांव अनंगुपर जा रहा था।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जैसे ही वह सूरजकुंड़ रोड पर सिद्धदाता आश्रम के समीप पहुंचा तो अचानक एक वेगनआर कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे खड़ा कर दिया। जबकि एक अन्य गाड़ी उसकी गाड़ी के पीछे खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेगनआर कार में सवार उसके साले राहुल वालिया व ससुर रविंद्र व इनके साथ आए अन्य लोगों ने उसके ऊपर पिस्तौल से गोली चला दी। एक गोली आरुणी उर्फ सोनू के पेट में लगी और वह घायल हो गया।

सोनू के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू की। लेकिन जांच में सोनू द्वारा रची गई कहानी झूठी निकली।

अनखीर चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि पत्नी के न आने पर सोनू परेशान था और वह उसे किसी भी तरह वापस लाना चाहता था। जिसके चलते उसने अपने दोस्त रामवीर से अपने ऊपर गोली चलवा कर ससुर व साले को फंसाने की साजिश रच डाली।


उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। इसके बाद उसके दोस्त रामवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है। बृहस्पतिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed