फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot a person on dance dispute

डीजे-डांस में हुआ विवाद, दूल्हे के चाचा को मारी गोली

Sat, 03 May 2014 08:15 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
Young man shot a person on dance dispute

डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि जान लेने, जान देने की नौबत आ गई।

विज्ञापन


दरअसल, लग्न कार्यक्रम के दौरान डीजे पर हुए झगड़े को लेकर युवक को बात इतनी आहत कर गई कि अगली सुबह उसने दुल्हे के चाचा पर गोली चला दी। कार्यक्रम के दौरान अचानक हुए जानलेवा हमले के बाद लोगों में गहमागहमी फैल गई। इस बीच युवक फरार हो गया।

घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला

Young man shot a person on dance dispute

गांव बढ़ा में दयाराम नाम के शख्स के भतीजे की दो मई को शादी थी। 30 अप्रैल को दुल्हे के लग्न के बाद रात में आयोजित डीजे पार्टी में दयाराम का पड़ोस में रहने वाले युवक कमल उर्फ कमली के साथ झगड़ा हो गया।

बात बढ़ती देख लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया जिसके बाद युवक अपने घर चला गया। लेकिन यह विवाद युवक को इतना नागवार गुजरा की अगली सुबह वह देसी कट्टे के साथ उनके घर पहुंचा और दयाराम पर गोली चला दी।

गोली का छर्रा उसके चेहरे पर लगा जिसमें उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर शादी में शरीक होने आए रिश्तेदार भी घबरा गए और भागने लगे।

ऐसे फरार हुआ आरोपी

Young man shot a person on dance dispute

अचानक हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर शादी में शरीक होने आए रिश्तेदार भी घबरा गए और भागने लगे। इसका फायदा उठा आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद लोगों ने दयाराम को तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। जिसके बाद सामने आया कि आरोपी ने जिस कट्टे के इस्तेमाल किया था वह गैरकानूनी था।

खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई ब्रह्मप्रकाश के अनुसार आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है जिसमें जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed