{"_id":"5857fc9b4f1c1b2864e391b3","slug":"young-man-preparing-for-ias-had-looted-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS की तैयारी कर रहे युवक से जब लूटा मोबाइल तो पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IAS की तैयारी कर रहे युवक से जब लूटा मोबाइल तो पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-15 नयाबास गांव में सिविल सर्विसिज की तैयारी कर रहे छात्र से बाइकर्स ने मोबाइल और सोने की चेन लूट ली और फरार होने लगे। मगर छात्र ने दौड़कर एक आरोपी को बाइक से गिरा लिया।
विज्ञापन
यह नजारा देख भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने युवक को प्रोत्साहित किया है और उसे सम्मानित करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार नोएडा सेक्टर-15 में सिविल सर्विस की कोचिंग कर रहे हैं और सोमवार दोपहर को वह कोचिंग से पैदल ही रूम पर जा रहे थे। रास्ते में फोन आया तो बात करते जा रहे थे।
विज्ञापन
उसी समय एक बाइक पर दो बदमाश आए और पीछे बैठे बदमाश ने राजेंद्र के गले और फोन पर झपटटा मारा। राजेंद्र बड़ी तेजी से घटना को समझ गए और उन्होंने बाइक पर बैठे पीछे बदमाश पर झपटटा मारकर गर्दन से कपड़ा पकड़ लिया।
जिससे बाइक गिर गई और बाइक चला रहा बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। जबकि पीछे वाले बदमाश को राजेंद्र ने नहीं छोड़ा और शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी लुटेरे की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली के न्यू अशोक नगर सेफ अली के रूप में की है। जबकि उसका दूसरे साथी की पहचान अनिल उर्फ चाची के रूप में हुई है। पुलिस ने अरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश के लिए टीम भेजी गई है।