फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man murdered in delhi after not giving water for drinking

शराब पीने को पानी न देने पर युवक की हत्या

Fri, 08 Aug 2014 05:37 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered in delhi after not giving water for drinking

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में देर रात दो युवकों ने शराब में मिलाने के लिए पानी देने से मना करने पर एक युवक की छुरा मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


वारदात के चार घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों-रामानंद सागर (21) और सन्नी (21) को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात 11:15 बजे दो भाइयों पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना डीडीयू अस्पताल से मिली।
विज्ञापन


पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां राजौरी गार्डन ए ब्लॉक निवासी भोला का उपचार चल रहा था, जबकि उसके छोटे भाई पिंकू (32) को मृत घोषित कर दिया गया था।

छाती और कई हिस्सों में छुरा भोंका

Young man murdered in delhi after not giving water for drinking

बुधवार रात दो भाई घर में खाना बना रहे थे। पड़ोस के यामहा शो रूम में बतौर मैकेनिक काम करने वाला विशाल एंक्लेव निवासी रामानंद सागर रघुवीर नगर में रहने वाले दोस्त सन्नी के साथ शराब पी रहा था।

सन्नी सुभाष नगर स्थित जगदंबा ज्वेलर्स में काम करता है। दोनों शराब पीने के लिए भोला के घर से पानी ले गए थे। कुछ देर बाद जब सन्नी दोबारा पानी लेने के लिए आया तो भोला ने मना कर दिया। दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान रामानंद वहां पहुंच गया।

उसने छुरा निकालकर भोला पर हमला कर दिया। इस दौरान सन्नी ने सागर से छुरा छीनकर भोला के छोटे भाई पिंकू की छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले के दौरान आरोपियों के भी हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

इस दौरान पता चला कि घायल दो युवक अपना इलाज कराने के लिए कई अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुलिस केस होने की बात सुनकर दोनों चले गए। इसके बाद पुलिस ने एक निजी अस्पताल के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल छुरा बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed