{"_id":"58504cb44f1c1bf05c64a083","slug":"young-man-killed-his-friend-by-crushed-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से सिर कुचलकर की दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से सिर कुचलकर की दोस्त की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:29 AM IST
सार
सोने को लेकर हुआ विवाद
साथ करते थे मजदूरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ा हिंदूराव के किशनगंज इलाके में सोने की जगह को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने दोस्त की सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मनोज (40) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह (28) को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे सुबह पुलिस को किशनगंज स्थित लोहे के पुल के पास एक शव मिलने की जानकारी मिली। व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच में मरने वाले की शिनाख्त मनोज के रूप में हुई। वह किशनगंज इलाके में मजदूरी करता था और पुल के पास पटरी पर सो जाता था। पता चला कि मनोज के साथ अमर सिंह (28) नाम का युवक रहता था, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने अमर की तलाश शुरू की। सोमवार देर रात उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। अमर ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
पी रखी थी शराब
आरोपी ने बताया कि सोने की जगह को लेकर रात में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने पत्थर से कुचलकर मनोज की हत्या कर दी। उसने बताया कि दोनों माल से भरे ठेलों को धक्का मारते थे। रात को मनोज ने सोने वाली जगह पर अपना बिस्तर बिछा रखा था। रविवार रात शराब पीने के बाद अमर मनोज की बिस्तर पर सोने का जिद करने लगा। जब मनोज ने जगह नहीं छोड़ा तो अमर ने उसके सिर पर पत्थर से वार करना शुरू कर दिया।