1.25 करोड़ की हेरोइन के साथ शातिर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 1.25 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा है। उसकी पहचान गांव भसुदंरा, बदायूं निवासी जावेद अली (30) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इसके पास से उम्दा किस्म की 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जावेद बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली में मादक पदार्थ का धंधा करने वाले लोगों को बेचता था।
धंधा करने वालों से था कनेक्शन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम सूचना मिली कि ड्रग्स का धंधा करने वाला एक बदमाश कंझावला रोड, गांव कराला के पास आने वाला है।
पुलिस ने हेरोइन समेत उसे दबोच लिया। जावेद ने बताया कि वह करीब दस साल पहले गांव से परिवार के साथ मंगोलपुरी आया था। चार साल पहले उसकी मुलाकात ड्रग्स बेचने वाले युवक से हुई। वह बरेली से हेरोइन लाकर युवक को बेचने लगा।