ट्रेवल कंपनी में एमडी बनाने की लालच देकर रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक ट्रेवल एजेंसी में काम करने वाले शख्स ने बंगलुरू की एक 29 वर्षीय लड़की के साथ डेढ़ महीन तक रेप करता रहा।
वह लड़की को अपनी ट्रेवल कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) बनाने की लालच दे रहा था। इसी लालच वह युवती बंगलुरू से चलकर यहां तक आ गई थी।
यहां आने के बाद शख्स ने नौकरी दिलाने से पहले दबाव में दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर रोजाना रेप करने लगा।
गोवा, हरिद्वार ले जाकर किया रेप
आरोपी की रोज-रोज की करतूत से आजिज आकर अंततः लड़की ने हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक लड़की की शिकायत के अनुसार आरोपी उसे कंपनी में एमडी बनाने के नाम पर 45 दिनों तक दिल्ली, गोवा, मसूरी और हरिद्वार ले जाकर रेप करता रहा।
बैंगलुरु से आकर लड़की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के ही एक गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी। अत्याचार बढ़ने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनन को गिरफ्तार कर लिया है।